माटीकला स्वरोजगार को मिलेगा अनुदान
भदोही, सितम्बर 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला ग्राम उद्योग अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रो में माटीकला शिल्पकार जो माटी निर्मित, मूर्तियां, खिलौने, बर्तन, नरीयां, थपुआ व भवन निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण के क्रय में अनुदान मिलेगा। इस योजना के तहत अधिकतम 10.00 लाख रुपये के प्रोजेक्ट पर पूंजीगत मद में 25 प्रतिशत अनुदान दिये जाने का प्राविधान है। इच्छुक लाभार्थी जिनकी आयु 18 से 55 वर्ष के मध्य हो 30 सितंबर तक माटीकला बोर्ड की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अत्यधिक जानकारी को पात्र विभागीय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- माटी कला शिल्पकार को मिलेगा पंद्रह दिवसीय प्रशिक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.