माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण को करें आवेदन
भदोही, मई 21 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में 15 दिवसीय माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक लाभार्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी यूपी सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार रोजगारपरक योजनाओं को अभियान के रूप में संचालित कर अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के समन्वित विकास कार्यक्रम के तहत 15 दिवसीय माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान माटीकला से जुड़ी कलात्मक, सजावटी, सौंदर्यपरक और गृह उपयोगी वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त कर लाभार्थी अपना रोजगार शुरू कर सकेंगे। इस योजना का लाभ लेने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.