माटीकला व शिल्पकला योजना में लाभार्थी चयनित
हरदोई, अगस्त 13 -- हरदोई। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सुष्मिता सिंह ने बताया कि उप्र सरकार द्वारा माटीकला एवं माटी शिल्पकला को बढ़ावा देने हेतु उप्र मार्टीकला बोर्ड का गठन किया जा चुका है। वर्ष 2026-27 हेतु बुधवार को स्वर्ण जयन्ती सभागार विकास भवन हरदोई में शासन द्वारा गठित कमेटी में शामिल मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में साक्षात्कार हुआ। इसमें निःशुल्क विद्युत चालित चाक में 82 आवेदन प्राप्त हुये। इसमें कुल 67 आवेदक उपस्थित रहे। इसमें से 40 लाभार्थियों का चयन किया गया। पगमिल मशीन में कुल 11 आवेदन प्राप्त हुये। इसमें 06 लाभार्थी उपस्थित रहे। इसमें से 5 लाभार्थियों का चयन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.