माटीकला योजना में शून्य प्रगति पर डीएम सख्त
कन्नौज, जून 11 -- कन्नौज। कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित जिला सलाहकार समिति की बैठक में सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में एक भी आवेदन स्वीकृत न होने और प्रगति शून्य पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी प्रदीप गुप्ता को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश देते हुए कार्यशैली में सुधार लाने को कहा। बैठक में ऋण-जमा अनुपात (सीडी रेशियो) की समीक्षा के दौरान कुछ बैंकों का प्रदर्शन भी संतोषजनक नहीं पाया गया। इस पर डीएम ने बैंक अधिकारियों को ऋण वितरण बढ़ाने और जनहितकारी योजनाओं में सक्रिय सहयोग देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.