पटना, फरवरी 27 -- विस अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने डॉ. सुनील कुमार और अन्य के ध्यानाकर्षण पर राज्य सरकार को कहा है कि समीक्षा कर राज्य में माटीकला बोर्ड के गठन की कार्रवाई करे। डॉ. सुनील कुमार ने कहा था कि बिहार में प्रजापति (कुम्हरार) जाति की बड़ी आबादी मिट्टी से बनी मूर्ति और बर्तन आदि उद्योग से जुड़े हैं। इन परिवारों की चहुंमुखी विकास के लिए माटीकला बोर्ड का गठन हो। इस पर प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि माटीकला से संबंधित प्रशिक्षण उपेन्द्र महारथी संस्थान के द्वारा दिये जाते हैं। इन्हें बेहतर बाजार भी सरकार उपलब्ध कराती है। इनके विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.