माटीकला बोर्ड का गठन पहली प्राथमिकता : शिवरानी
मुजफ्फरपुर, जून 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जदयू से नव निर्वाचित एमएलसी शिवरानी देवी प्रजापति का चंपारण जाने के क्रम में शुक्रवार को बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति ने रामदयालु में स्वागत किया। वहीं, सदातपुर में अनिल पंडित के आवास पर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान एमएलसी ने कहा कि माटीकला बोर्ड का गठन उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल है।इस दौरान समिति के जिलाध्यक्ष रामनरेश पंडित ने कहा कि पहली बार कुम्हार समाज की महिला को एमएलसी बनाया गया है। यह समाज के लिए सम्मान की बात है। इससे पूरे बिहार में समाज के लोगों में खुशी की लहर है। मौके पर समिति के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन नवीन आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.