माटीकला पुरस्कार में ऋचा प्रथम, आदित्य द्वितीय
प्रयागराज, सितम्बर 22 -- उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की ओर से मंगलवार को आशीर्वाद गेस्ट हाउस, जगराम चौराहा में मंडल स्तरीय माटीकला पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मंडल के प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर और कौशाम्बी से माटीकला से जुड़े मूर्तिकारों एवं शिल्पकारों ने अपनी स्वरचित कलाकृतियों के साथ प्रतिभाग किया। कालिंदीपुरम की ऋचा राज को प्रथम, अल्लापुर के आदित्य प्रजापति को द्वितीय और प्रयागराज के आमन्त राय को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि बहिरिया ब्लॉक प्रमुख शशांक मिश्रा ने पुरस्कार वितरित किए। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: अंकित मेमोरियल ड्रॉइंग-पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों की सूची जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.