सीतापुर, मई 6 -- सीतापुर। जनपद के कुशल कुम्हारों और माटीकला शिल्पकारों के लिए उप्र माटीकला बोर्ड की मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार योजना के तहत जनपद स्तर पर आवेदन मांगे गए हैं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि माटीकला से जुड़े निपुण कारीगर आगामी 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यूपीमाटीकलाबोर्ड.इन पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। जिसके बाद माटीकला और फाइन आर्ट्स के विशेषज्ञों की त्रि-सदस्यीय चयन समिति उत्कृष्ट शिल्पियों का चयन करेगी। योजना के तहत प्रथम पुरस्कार के रूप में 15 हजार, द्वितीय पुरस्कार के लिए 12 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार के लिए 10 हजार रुपये की धनराशि, चेक और प्रशस्ति-पत्र के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.