हमीरपुर, अप्रैल 22 -- हमीरपुर। उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अंतर्गत संचालित उप्र माटीकला बोर्ड द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए माटीकला टूल्स किट्स वितरण योजना के अंतर्गत जनपद के पात्र लाभार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के अंतर्गत चयनित 25 लाभार्थियों को माटीकला/शिल्पकला के लिए विद्युत चालित चाक (इलेक्ट्रिक व्हील) प्रदान किए जाएंगे, जिससे उनके स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जयश्री ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक माटीकला को प्रोत्साहित करते हुए कारीगरों की आय में वृद्धि करना है। इच्छुक आवेदकों की आयु 18 से 50 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा उनका नाम माटीकला से संबंधित आंकड़ा संग्रह सूची में पूर्व से दर्ज होना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के लिए 31 मई तक करें ऑनलाइन आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.