उरई, फरवरी 11 -- कालपी। मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र किलाघाट कालपी में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित 3 दिवसीय माटीकला टूलकिट प्रशिक्षण के दौरान योग शिक्षिका द्वारा प्रशिक्षार्थियों को योग भी सिखाया गया। दिवसीय माटीकला टूलकिट प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नगर की योग शिक्षिका रंजनी पाल द्वारा माटी कला का प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षार्थियों को योगासन कराया गया तथा योग के फायदे बताए गए। इस दौरान शिशुपाल गोयल प्राचार्य मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र किलाघाट कालपी, विवेक गुप्ता प्रशासनिक अधिकारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...