हापुड़, जून 6 -- मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत कारीगरों और शिल्पकारों को बढ़ावा देने के लिए जिला मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को माटीकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें माटीकला के पात्र घड़ा, पानी की बोतल, पक्षियों के पीने के पात्र आदि को प्रदर्शित किया गया। डीएम कविता मीना व सीडीओ श्रुति शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और माटीकला के पात्रों की प्रशंसा की। माटीकला की प्रदर्शनी से सभी विभागीय अध्यक्षों द्वारा एक माटीकला का घड़ा, पक्षियों के पीने का पात्र एवं पक्षियों के दाने के लिए एक पात्र क्रय किया गया, जिसे अपने-अपने कार्यालयों में विभागीय अध्यक्ष स्थापित करेंगे। डीएम कविता मीना व सीडीओ श्रुति शर्मा ने कहा कि माटीकला के पात्र प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण के लिए अच्छे होते है। जबकि इनके बर्तनों में खाना पकाने, पानी रखने से...