मऊ, जनवरी 29 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र धर्मागतपुर के परिसर में आयोजित तीन दिवसीय माटी कला प्रशिक्षण की मुख्य अतिथि जिला ग्रामोद्योग अधिकारी बलिया संस्कृति गुप्ता ने कहा कि माटी कला से निर्मित वस्तुओं की बाजार में मांग बढ़ गई है। आजकल हर कार्यक्रमों में मिट्टी से निर्मित कुल्हड़ तथा अन्य सामग्री का आधिकाधिक प्रयोग हो रहा है। ऐसी स्थिति में इसके उत्पादक अपना बेहतर प्रदर्शन करके उत्कृष्ट कमाई कर सकते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को पग मिल मशीन से मिट्टी तैयार करने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में 45 लाभार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि फतेह बहादुर गुप्त ने कहा कि बाजार में प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगने से माटी कला की वस्तुओं के प्रचलन में काफी इजाफा हुआ है। वैसे भी बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.