माटीकला कारीगरों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा अनुदान
भदोही, अप्रैल 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। परंपरागत माटीकला कारीगरों की आर्थिकि स्थित को मजबूत करने के लिए शासन स्तर से अनुदान मिलेगा। अनुदान पाने को विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर पात्र माटीकला कारीगर लाभान्वित हो सकते हैं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी यूपी सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में माटीकला शिल्पकार जो माटी निर्मित मूर्तियां, खिलौने, बर्तन, नरीया, थपुआ, भवन निर्माण सामाग्री घरेलू उपयोग के उत्पाद प्रेशर कुकर, घड़ा, सुराही, जग, कुल्हण, गिलास, अचारदानी इत्यादि गृहोपयोगी एवं कलात्मक वस्तुए बनाते हैं। उन्हें विद्युत चलित चाक, पेंटिंग चाक, पगमिल, इलेक्ट्रानिक भट्टी इत्यादि मशीनें खरीदने के लिए उद्यमियों को बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.