माटीकला कारीगरों को मिलेगा विद्युत चालित चाक, 14 अगस्त तक करें आवेदन
कुशीनगर, अगस्त 7 -- कुशीनगर। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित माटीकला टूल किट्स वितरण योजना के तहत जनपद के परंपरागत माटीकला कारीगरों एवं शिल्पियों को आधुनिक तकनीक से युक्त विद्युत चालित चाक निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का उद्देश्य पारंपरिक माटीकला व्यवसाय को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए कारीगरों की उत्पादकता बढ़ाना और उनकी आय में वृद्धि करना है।जिला ग्रामोद्योग अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि चयनित लाभार्थियों को विद्युत चालित चाक वितरित किए जाने से पूर्व विभागीय मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र, खजनी (गोरखपुर) में तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक टूल किट्स एवं उपकरणों के संचालन और उनके प्रभावी उपयोग की जानकारी दी जाएगी, ताकि कारीगर आधुनिक तकनीक का बेहतर ढंग से लाभ उठा सकें। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.