चंदौली, मार्च 25 -- चंदौली। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड लखनऊ की ओर से जिले में माटीकला कारीगरों को नि:शुल्क टूल किट प्रदान किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिले को 30 पावर चालित चाक, तीन पगमिल मशीन और 8 दोना मेकिंग मशीन प्राप्त हुई हैं। इन टूल किट्स का वितरण 28 मार्च मुख्यालय स्थित एक लान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गिरजा प्रसाद ने बताया कि माटीकला जागरूकता कार्यक्रम में पारंपरिक कारीगरों को माटीकला से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने कारीगरों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी किया। कहा कि यह कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा। इसमें चयनित लाभार्थियों को विद्युत चालित चाक, पगमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.