घाटशिला, अप्रैल 10 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के माटिहाना स्थित एनएच 49 के फ्लाईओवर पर शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर अपना संतुलन खोने के कारण एक युवक डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह घायल हो गया। घायल की पहचान बहुलिया पंचायत के धनाडाही गांव निवासी चंदन खामराई (उम्र 26) के रूप में हुई है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, चंदन खामराई एक स्थानीय होटल में कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। शुक्रवार दोपहर वह अपनी बाइक पर सवार होकर घर से बहरागोड़ा की ओर जा रहा था। माटिहाना फ्लाईओवर के ऊपर अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ, बाइक के पीछे से कोई बड़ा वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.