चाईबासा, मार्च 30 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा वन प्रक्षेत्र के माटागुटु क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 5 बजे 5 हाथियों के झुंड के पहुंचने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरते हुए निगरानी शुरू कर दी। हाथियों का झुंड दिनभर झाड़ियों में डटा रहा, जिससे आसपास के गांवों में भय का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग हाथियों को देखने के लिए मौके पर जुट गए, लेकिन स्थिति को देखते हुए वन विभाग कीक्यू आर टी की टीम ने लगातार भीड़ को नियंत्रित करते हुए किसी भी अनहोनी से बचाव किया।वन विभाग ने सूझबूझ का परिचय देते हुए शाम होने तक इंतजार किया, ताकि बिना किसी नुकसान के हाथियों को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ा जा सके। पूरे अभियान के दौरान विभाग की टीम पूरी तरह मुस्तैद रही। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.