माझी परगना महाल का महासम्मेलन कल से, तैयारियां जोरों पर
चाईबासा, मार्च 27 -- माझी परगना महाल ने 28 और 29 मार्च को घाटशिला के पावड़ा में होने वाले दो दिवसीय वार्षिक महासम्मेलन (देश मिदुन) का आयोजन का निर्णय लिया है। संस्था के प्रधान कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, यह कार्यक्रम धालभूम दिशोम की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पिछले वर्षों के कार्यों की समीक्षा के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के पहले दिन डेलिगेट स्तर की बैठक होगी, जबकि दूसरे दिन दोपहर 1 बजे से विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में युवाओं और ग्रामीणों के जुटने की उम्मीद है। महासम्मेलन को लेकर निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसमें शामिल होने वाले प्रत्येक प्रतिनिधि के लिए 200 रुपये का पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसके बदले उन्हें फाइल और भोजन की सुविधा दी जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.