माजरी ग्रांट में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने पर ग्रामीणों का विरोध
रिषिकेष, मई 16 -- ऊर्जा निगम की ओर से जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने कड़ा विरोध किया है। उन्होंने जबरदस्ती स्मार्ट मीटर ना लगाए जाने की मांग की। साथ ही स्मार्ट मीटर लगाने का काम बंद नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। शनिवार को माजरी ग्रांट मे ग्रामीणों की मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का अखिल भारतीय किसान सभा एवं ग्रामीणों ने विरोध किया। सूचना पर ऊर्जा निगम के कनिष्ठ अभियंता अंकित जुयाल और सहायक अभियंता रामपाल सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों तथा किसानों से वार्ता की। किसान सभा मंडल उपाध्यक्ष जाहिद अंजुम ने कहा कि किसी भी हालत में ग्रामीण लोगों पर यह स्मार्ट मीटर नहीं थोपे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने भी कहा है कि बिना उपभोक्ता की मर्जी के कोई स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जा सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.