रुडकी, फरवरी 23 -- नगर पंचायत इमलीखेड़ा के वार्ड नंबर 3, माजरी गांव में विकास कार्यों की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। नगर पंचायत का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद गांव की मूलभूत सुविधाओं में कोई सुधार नहीं हुआ है। आलम यह है कि गांव की सड़कें पूरी तरह खस्ताहाल हो चुकी हैं, जो अब ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत और खतरों का सबब बन गई हैं। सड़कों की हालत इतनी खराब है कि जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनमें पानी भरने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यहाँ से गुजरना किसी जोखिम से कम नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि बदहाल सड़कें किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रही हैं। ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि वे वार्ड सभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.