माजरा में रोजा इफ्तार में मांगी अमन चैन की दुआ
देहरादून, मार्च 17 -- देहरादून। माजरा में युवा कार्यकर्ता अकबर और वसीम अंसारी के आवास पर सोनवार को रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने खास तौर पर शिरकत की। पूर्व भाजपा पार्षद आफताब आलम, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष गुलफाम शेख, नदीम, अमजद, मास्टर मुस्तकीम हसन, इमरान और वसीम सहित सैकड़ों अकीदतमंद शामिल हुए। सभी ने साथ मिलकर रोजा खोला और मुल्क में अमन-चैन व भाईचारे की दुआ मांगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.