प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 24 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। घर में अकेली मौजूद 50 वर्षीय महिला चूल्हे का नॉब खोलने के बाद माचिस ढूंढने लगी। दूसरे कमरे से माचिस ले आने के बाद जलाने पर रसोईघर में आग लगने से वह झुलस गई। गंभीर हालत में उसे प्रयागराज ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। मामला जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय भीमसेन बरई गांव का है। उक्त गांव निवासी रामभरोस के साथ उसकी 55 वर्षीय पत्नी राजकली ही घर में रहती थी। मंगलवार रात वह खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाने लगी। चूल्हा ऑन करने के बाद वहां माचिस नहीं मिली तो वह दूसरे कमरे में चली गई। वहां से माचिस ले आने तक गैस रसोईघर में फैल चुकी थी। राजकली को इसका अहसास नहीं हुआ। उसने माचिस जलाया तो रसोईघर में आग लग गई। वह पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई। बाहर मौजूद पति आसपास के लोगों की मदद से उसे मेडिकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.