जौनपुर, अप्रैल 13 -- शाहगंज (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। माचिस उद्योग पर संकट के बादल छा गए हैं। करीब 20 वर्ष से माचिस का रेट स्थिर है। कच्चे माल के दाम में बेतहाशा वृद्धि और बने माल का दाम न बढ़ने से यह उद्योग संकट के दौर से गुजरने लगा है। इस उद्योग से लगभग पांच लाख श्रमिकों की नौकरियां जाने का खतरा बना है। नगर में आये माचिस उद्योग के प्रमुख निर्माता लिबर्टी मैच कम्पनी प्राइवेट लिमिटेड के महा प्रबंधक के. एम्ब्रोस ने बताया कि वर्तमान में पश्चिम एशियाई देशों में चल रहे युद्ध के कारण कच्चे माल के आपूर्तिकर्ता इसे बहाना बनाकर प्रतिदिन अनियंत्रित रूप से कीमतें बढ़ा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप निर्माता आवश्यक कच्चा माल खरीदने में असमर्थ हो गए हैं।पहले से ही सिगरेट लाइटरों की बढ़ती बिक्री और जीएसटी रिटर्न की कमी के कारण पूंजी अवरुद्ध हो गई है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.