माचाडीहा जंगल में हाथियों का दल पहुंचा, दहशत
घाटशिला, मई 29 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड की जमुआ पंचायत के माचाडीहा साल जंगल में गुरुवार को हाथियों का एक दल आ पहुंचा है। ग्रामीणों के मुताबिक इस दल में 15 से 20 हाथी हैं। हाथियों के आने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि कई हाथी माचाडीहा के लालबांध के पास देखे गए। वहीं, माचाडीहा से सटे मौरबेड़ा के पास भी कई हाथियों को सड़क पार करते हुए देखा गया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के गांव के आसपास प्रवेश करने से हमेशा जानमाल का खतरा बना रहता है, साथ ही खाने के फिराक में गांव में हमला कर देते है, जिससे ग्रामीणों में दहशत में रहते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.