घाटशिला, अप्रैल 8 -- चाकुलिया। पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त कर्ण सत्यर्थी ने चाकुलिया प्रखंड के जमुआ पंचायत के माचाडीहा आंगनबाड़ी केंद्र के 25 बच्चों के लिए 25 चप्पल उपलब्ध कराए। डीसी द्वारा प्रदत्त 25 चप्पलों को चाकुलिया अंचल अधिकारी सह सीडीपीओ नवीन पुरती ने मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर बच्चों को उपलब्ध कराया। इससे आंगनबाड़ी के गरीब बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मालूम हो कि उपायुक्त ने विगत सोमवार को चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत जमुआ पंचायत के माचाडीहा आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने पाया कि अधिकांश बच्चे नंगे पांव ही पैदल चल आंगनबाड़ी केंद्र आते हैं। गरीब बच्चों की स्थिति देख डीसी का मन पिघल गया। आंगनबाड़ी केंद्र एवं पंचायत की अन्य योजनाओं का निरीक्षण करने के पश्चात जब वे चाकुलिया पहुंचे तो उन्होंने माचाडीहा ...