घाटशिला, अप्रैल 8 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड के सर्वाधिक हाथी प्रभावित जमुआ पंचायत के माचाडीहा गांव के लुआडीह में पिछले 15 दिनों से 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर खराब है। इसके कारण इस टोला के 30 परिवार अंधेरे में रहने के लिए विवश हैं। ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने के लिए बिजली विभाग को आवेदन दिया है। लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों ने रोष है। ग्रामीणों के मुताबिक 15 दिन पूर्व बारिश के दौरान वज्रपात से ट्रांसफॉर्मर जल गया। इस टोला के आसपास साल के जंगल हैं। जंगलों में अक्सर हाथी आते हैं और शाम होने के बाद टोला में घुसकर उपद्रव मचाते हैं। गरमा धान की फसल को नष्ट करते हैं। ट्रांसफॉर्मर खराब होने से टोला में अंधेरा रहता है। हाथियों के भय से ग्रामीण अपने घरों से नहीं निकलते हैं।पूर्व मुखिया प्रभाष हांसदा और टोला ...