प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 19 -- कुंडा। मेरठ के सारकुंडा बिजौली गांव निवासी केएस भारती का 18 वर्षीय बेटा हर्ष और चंदौली के जसुरी गांव निवासी सुधीर सिंह का 25 वर्षीय बेटा विशाल प्रयागराज के माघ मेले से घर लौट रहे थे। कुंडा इलाके में पहुंचने से अज्ञात वाहन की टक्कर में दोनों घायल हो गए। हथिगवां थाना क्षेत्र के पुरनेमऊ गांव निवासी सगीर का 50 वर्षीय बेटा मो. मुम्ताज बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद भी तीनों घायलों को स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.