प्रयागराज, फरवरी 7 -- माघ मेले में स्नान के दौरान लापता हुई 27 वर्षीय अंशिका चौबे सुरक्षित मिल गई हैं। पुलिस जांच में पता चला कि वह गायब नहीं हुई थीं, बल्कि करियर बनाने की चाह में जयपुर चली गई थीं। कीडगंज के चौखंडी निवासी अंशिका 19 जनवरी को माघ मेला क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई थीं। पिता की शिकायत पर झूंसी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जब मोबाइल सर्विलांस की मदद ली, तो उनका लोकेशन जयपुर मिला। पूछताछ में पता चला कि वह वहां एक पीजी हॉस्टल में रहकर नौकरी तलाश रही हैं। शनिवार को झूंसी थाने पहुंचकर अंशिका ने अपना बयान दर्ज कराया। थाना प्रभारी महेश मिश्रा के अनुसार, युवती ने स्पष्ट किया कि वह अपनी मर्जी से गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.