प्रयागराज, सितम्बर 11 -- प्रयागराज। माघ मेला 2027 में प्रमुख स्नान पर्वों पर करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। प्रशासन की ओर से तैयार आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक भीड़ मौनी अमावस्या पर जुटने की संभावना है। इस दिन 4.75 से 5 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम में आस्था की डुबकी लगाने का अनुमान है। इसके बाद बसंत पंचमी पर 3.75 से 3.92 करोड़ और माघी पूर्णिमा पर 2.20 से 2.30 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। मेला क्षेत्र में स्नान पर्वों का सिलसिला 14 जनवरी को मकर संक्रांति से शुरू होगा। इस दिन 89 से 94 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- माघ स्नान के बाद हरिद्वार जाएंगे श्रद्धालु, तैयारी शुरू 15 जनवरी को भी मकर संक्रांति के स्नान पर 1.08 से 1.13 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। 22 जनवरी को पौष पूर्णिमा...