बुलंदशहर, जनवरी 7 -- बुलंदशहर। प्रयागराज में तीन जनवरी से शुरू माघ मेले को देखते हुए गंगा और उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ व निर्मल बनाए रखने के लिए जिले में कवायद तेज कर दी गई है। गंगा कैचमेंट क्षेत्र में संचालित औद्योगिक इकाइयों और नगर पालिका परिषदों के एसटीपी को दूषित उत्प्रवाह न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन निगरानी व्यवस्था सवालों के घेरे में है। 
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार कैचमेंट क्षेत्र में डेरी, डिस्टलरी और शुगर मिल संचालित हैं। वहीं बुलंदशहर में एक, नरोरा में दो और अनूपशहर में चार सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित हैं। अब माघ मेले की अवधि (तीन जनवरी से 15 फरवरी) के दौरान निगरानी के लिए संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में टीमें बनाई गई हैं। टीम को रोस्टर के अनुसार निरीक्षण करना है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक न...