प्रयागराज, सितम्बर 17 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। माघ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से काम शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 15 अक्तूबर से मेले की तैयारियां शुरू कर दी जाएं और 20 दिसंबर तक सभी जरूरी काम हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। मंडलायुक्त ने प्रयागराज मेला प्राधिकरण कार्यालय में माघ मेला की तैयारियों की समीक्षा की।बैठक में मंडलायुक्त ने मेलाधिकारी ऋषिराज से अब तक जारी किए गए टेंडरों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गंगा-यमुना का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। जैसे ही जलस्तर नीचे उतरता जाए, संबंधित स्थानों पर तत्काल काम शुरू करा दिया जाए, ताकि मेले की तैयारियों में किसी तरह की देरी न हो। मंडलायुक्त ने मेला क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, सफाई, शौचालय समेत ...