सीवान, जनवरी 3 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज में लगने वाले माघ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। इसको लेकर ट्रेन नंबर 05107/ 05108 औड़िहार से प्रयागराज रामबाग और प्रयागराज रामबाग से औड़िहार विशेष ट्रेन का संचालन यात्रा विस्तार किया गया है। यह ट्रेन बढ़नी से प्रयागराज रामबाग और प्रयागराज रामबाग से बढ़नी के बीच चलाई जाएगी। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी / शयनयान श्रेणी के 22, एसएलआरडी के 2 कोचों सहित कुल 24 कोच लगाए जायेंगे। ट्रेन नंबर 05107 बढ़नी से प्रयागराज रामबाग को जाने वाली विशेष ट्रेन 1, 2, 3, 4, 5, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26 व 31 जनवरी तथा 1, 2, 3, 14, 15, 16 व 17 फरवरी को 27 फेरों के लिए चलाई जा...