प्रयागराज, जनवरी 21 -- माघ मेला क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में बुधवार को 9140 मरीजों का ओपीडी में उपचार किया गया। इसमें सबसे ज्यादा गंगा अस्पताल में 3830 और त्रिवेणी अस्पताल में 2618 मरीज पहुंचे। सीएमओ डॉ. एके तिवारी के अनुसार 72 मरीजों को भर्ती किया गया और 16 गंभीर मरीजों को रेफर किया गया। 881 मरीजों की पैथोलॉजी में जांच गयी और 57 मरीजों का माइनर ऑपरेशन किया गया। त्रिवेणी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार कौशिक के अनुसार हाइपोथर्मिया से पीड़ित अब तक 26 मरीजों को उपचार करके जीवन दान दिया जा चुका है। मेले में अब तक 119022 मरीजों का उपचार किया जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...