प्रयागराज, जनवरी 2 -- आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. रोशन जैकब व अपर आयुक्त प्रशासन रेखा एस चौहान ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा विभाग के इंतजामों को देखा। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा सुशील कुमार सिंह ने बताया कि मेले में चार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को तैनात किया गया है। जबकि 14 खाद्य सुरक्षा अधिकारी तैनात किए गए हैं। पांच मोबाइल वैन जांच के लिए रखी गई हैं। सभी जगह खाद्य पदार्थों की जांच की जाएगी। जिससे लोगों को मिलावटी खाद्य सामग्री से बचाया जा सके। सभी ढाबों और रेस्टोरेंट संचालकों को निर्देश दिया गया है कि अपने यहां पर रेट लिस्ट लगाएं। 18001805533 हेल्पलाइन नंबर पर लोग कॉल कर जानकारी ले सकते हैं और शिकायत कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...