प्रयागराज, जनवरी 21 -- झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर छह रामानुज मार्ग पर बुधवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब जगन्नाथ पुरी (ओडिशा) के संत राघवेंद्राचार्य के शिविर में भीषण आग लग गई। परमहंस स्वामी राजेंद्र शूरी सेवा संस्थान के इस शिविर में आग से तीन लाख रुपये नकदी व भंडारे का अनाज व अन्य सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड जवानों ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। महंत राघवेंद्राचार्य ने साजिश के तहत कुछ लोगों पर आग लगाने और हत्या करने की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर दी है। शिविर के एक टेंट में बुधवार सुबह लगभग चार बजे अचानक आग लगने से खलबली मच गई। आग की उठती लपटों और धुआं को देख शिविर में मौजूद लोग शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागने लगे। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों के साथ पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने अथक प्रयास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.