लखनऊ, जनवरी 1 -- प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने विशेष तैयारियां की हैं। रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 'मेला स्पेशल ट्रेनों' के संचालन का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04293 (प्रयाग से लखनऊ) मुख्य स्नान पर्वों-15 जनवरी (मकर संक्रांति), 18 जनवरी (मौनी अमावस्या), 23 जनवरी (बसंत पंचमी) और 01 फरवरी (माघी पूर्णिमा) को संचालित होगी। यह ट्रेन प्रयाग से रात 8:20 बजे प्रस्थान कर रात 2:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वहीं, वापसी में लखनऊ से प्रयाग के लिए ट्रेन संख्या 04292 का संचालन 17 जनवरी (मौनी अमावस्या की पूर्व संध्या) को किया जाएगा, जो दोपहर 2:00 बजे लखनऊ से चलकर रात 7:55 बजे प्रयाग पहुंचेगी। भीड़ प्रबंधन के मद्देनजर प्रमुख स्नान पर्वों पर प्रयागराज संगम स्टेशन को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.