प्रयागराज, जनवरी 6 -- माघ मेला क्षेत्र में बाहर से आकर दुकान लगाने और विभिन्न प्रकार का व्यवसाय करने वाले व्यापारियों के लिए स्टेट जीएसटी विभाग ने चेतावनी जारी की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन व्यापारियों ने प्रयागराज या यूपी में स्टेट जीएसटी (एसजीएसटी) में पंजीकरण नहीं कराया है, वे तत्काल पंजीकरण करा लें, अन्यथा जांच के दौरान कर चोरी पकड़े जाने पर भारी जुर्माना अदा करना पड़ेगा। स्टेट जीएसटी विभाग के अधिकारियों के अनुसार माघ मेला के दौरान अस्थायी दुकानों, खाने-पीने की दुकान और अन्य व्यवसायों पर विशेष नजर रखी जा रही है। बाहर से आने वाले कई व्यापारी यह मान लेते हैं कि कुछ दिनों के लिए व्यापार करने पर पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है, जबकि नियमों के अनुसार प्रयागराज में व्यवसाय करने से पहले स्थानीय स्तर पर जीएसटी पंजीकरण जरूरी है। अधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.