प्रयागराज, दिसम्बर 14 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेला क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को और सुलभ व पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से रविवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक तकनीकी जितेंद्र नलवाया ने क्यूआर कोड व्यवस्था का शुभारंभ किया। इस नई व्यवस्था के जरिए श्रद्धालु बिजली के खंभों पर लगे क्यूआर कोड स्कैन कर अपनी लोकेशन जान सकेंगे और बिजली से जुड़ी समस्याओं को सीधे विभाग तक दर्ज करा सकेंगे। निदेशक तकनीकी ने बताया कि क्यूआर कोड के माध्यम से दर्ज होने वाली शिकायतों का निस्तारण तत्काल कराया जाएगा, जिससे माघ मेला क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। शुभारंभ से पूर्व उन्होंने माघ मेला क्षेत्र में चल रहे बिजली कार्यों की समीक्षा की और महावीर मार्ग स्थित उपकेंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी शेष कार्यों को हर हाल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.