प्रयागराज, दिसम्बर 28 -- आगामी माघ मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा और रेल परिचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए शत-प्रतिशत मालगाड़ियों का संचालन पूर्वी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) पर किया जाएगा, ताकि रेलवे ट्रैक खाली रहें और अधिक से अधिक यात्री व स्पेशल ट्रेनों का संचालन संभव हो सके। इसी क्रम में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार ने ईडीएफसी के न्यू मनौरी-न्यू दुर्गावती खंड का व्यापक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। रेल कार से किए गए इस निरीक्षण में प्रयागराज, डीडीयू और कॉरपोरेट कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान घने कोहरे और मेला के दौरान बढ़ने वाले यात्री दबाव को ध्यान में रखते हुए परिचालन, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। एमडी ने स्पष्ट किया कि मालगाड़ि...