प्रयागराज, जनवरी 3 -- माघ मेला क्षेत्र में आदिशंकराचार्य की शोभायात्रा निकाली गई। यह पहला अवसर था कि मेला क्षेत्र में आदि शंकराचार्य की शोभयात्रा निकाली गई। दंडी संन्यासियों की अगुवाई में यात्रा गंगोली शिवाला मंदिर से शुरू हुई। रथ पर शंकराचार्य की प्रतिमा थी और आगे साधु-संत चल रहे थे। यात्रा गंगोली शिवाला मार्ग से नागवासुकि मार्ग और कई रास्तों से होते हुए मेला क्षेत्र में दंडी सन्यासी नगर के मठ मछली बंदर शिविर में आकर समाप्त हुई। इस दौरान दंडी संन्यासी समिति के संरक्षक स्वामी महेशाश्रम, दंडी संन्यासी परिषद के अध्यक्ष स्वामी ब्रह्माश्रम, दंडी संन्यासी प्रबंध समिति के अध्यक्ष स्वामी विमलदेव आश्रम, स्वामी शंकराश्रम, स्वामी रामाशास्त्री, स्वामी महेंद्र आश्रम आदि शामिल थे। यात्रा का उद्देश्य युवाओं को आदि शंकराचार्य के बारे में जागृत करना था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.