हरदोई, दिसम्बर 16 -- हरदोई। प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेला के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। उत्तर रेलवे ने मेला अवधि में यात्रियों की सुविधा के लिए बरेली-प्रयागराज संगम रेल खंड पर संचालित प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच लगाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 14308 बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस हरदोई के रास्ते होकर गुजरती है। इसमें एक जनवरी से 15 फरवरी तक अस्थायी रूप से तीन अतिरिक्त जनरल कोच जोड़े जाएंगे। इससे बिना आरक्षण यात्रा करने वाले यात्रियों और माघ मेला में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। वापसी मार्ग की गाड़ी संख्या 14307 प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस में भी 4 जनवरी से 18 फरवरी तक तीन अतिरिक्त सामान्य कोच लगाए जाएंगे। इससे मेला समाप्ति के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.