चंदौली, जनवरी 2 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। प्रयागराज में लगने वाले माघ मेला पर होने वाली श्रद्धालुओं के भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पीडीडीयू जंक्शन पर सुविधाएं एवं सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम होंगे। तैयारी भी शुरू हो गई। वहीं शुक्रवार को इसका जायजा लेने के लिए डीआरएम उदय सिंह मीना अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्टेशन पर पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालु यात्रियों के ठहरने वाले स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रुम में पहुंचकर जानकारी ली। इसके अलावा अन्य सुविधाओं को लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना शुक्रवार की शाम माघ मेला की तैयारियों का जायजा लेने स्टेशन पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान डीआरएम माघ मेला पर होने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के आवागमन वाले रास्ते का जायजा लिया। जहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.