प्रयागराज, जनवरी 13 -- प्रयागराज। सत्यकाम संस्था की ओर से मंगलवार को माघ मेला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में आमजनों ने 49 यूनिट रक्तदान कर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया है। संस्था के महासचिव अमन पांडेय ने बताया कि शिविर आयोजन का मुख्य उदेश्य मानव जीवन की सुरक्षा, रक्त की कमी को दूर करना और रक्तदान के प्रति सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस मौके पर प्रशांत मिश्रा, डॉ. विनोद तिवारी, शशांक द्विवेदी, मुकेश तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.