भागलपुर, जनवरी 4 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भागलपुर के श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने भागलपुर से प्रयागराज के बीच एक विशेष बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह बस सीधे संगम तट तक जाएगी, जिससे यात्रियों को कहीं और भटकना नहीं पड़ेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक पवन शांडिल्य ने बताया कि यह विशेष सेवा कुंभ मेला की तर्ज पर शुरू की जा रही है। बस का परिचालन 7 जनवरी बुधवार से शुरू होगा और 15 फरवरी तक जारी रहेगा। फिलहाल 42 सीटों वाली एक लग्जरी बस को इस रूट पर लगाया गया है। यह बस प्रतिदिन सुबह 10 बजे भागलपुर बस डिपो से रवाना होगी। भागलपुर से प्रयागराज आने-जाने दोनों तरफ का कुल किराया 2100 रुपये निर्धारित किया गया है। टिकट बुकिंग के लिए यहां करें संपर्क जो श्रद्धालु माघ मेले के अवसर पर संगम स्नान के लिए जाना चाहते हैं,...