प्रयागराज, दिसम्बर 27 -- आगामी तीन जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेला में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की तैयारी के लिए शनिवार को महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. रतन पाल सिंह सुमन अधिकारियों के साथ शहर पहुंचे। उन्होंने एसआरएन, बेली, कॉल्विन और डफरिन अस्पताल के साथ मेला क्षेत्र में बन रहे अस्पतालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. सुमन ने कहा कि मेला के दौरान श्रद्धालुओं को अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए। कॉल्विन अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि माघ मेला के दौरान अस्पताल में 25 बेड आरक्षित किए जाएंगे। वहीं बेली अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि लगभग 40 बेड आरक्षित किए जाएंगे। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय के अनुसार, माघ मेला के लिए एसआरएन में एक वार्ड आरक्षित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.