हमीरपुर, जनवरी 2 -- हमीरपुर। माघ मेला 2026 के मुख्य स्नान पर्वों को लेकर जनपद में यातायात रूट डायवर्जन किया गया है। छह प्रमुख स्नान के मौकों पर उक्त रूट डायवर्जन लागू रहेगा। एसपी डॉ.दीक्षा शर्मा ने बताया कि तीन जनवरी को होने वाले पौष पूर्णिमा स्नान को लेकर आज दो जनवरी की रात 12 बजे से लेकर चार जनवरी की रात 12 बजे तक जनपद में यातायात रूट डायवर्ट रहेगा। इस अवधि में कस्बा मौदहा व सुमेरपुर पैलानी तिराहा से प्रयागराज की तरफ जाने वाले वाहन कानपुर की तरफ जाएंगे। राठ-मुस्करा की ओर से आने वाले वाहन उरई एक्सप्रेसवे से होते हुए कानपुर जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी ट्रांसपोर्ट मालिकों एवं चालकों से कोहरे के मद्देनजर वाहनों में रिफलेक्टर टेप, इंडीकेटर लाइट, हेड लाइट, पार्किंग लाइट का प्रयोग करते हुए निर्धारित गति से वाहन चलाने को कहा है। जनपद के सभी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.