प्रयागराज, जनवरी 6 -- पुराने और भ्रामक वीडियो को माघ मेला-2026 का बताकर वायरल करना एक नाबालिग को महंगा पड़ गया। साइबर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। साइबर क्राइम थाना पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी कर रही है। एक नाबालिग की फेसबुक/इंस्टाग्राम आईडी से वायरल एक पुराना, भ्रामक और अपुष्ट वीडियो मिला। इसे माघ मेला-2026 का बताया गया था। पुलिस ने इसे मेले की छवि धूमिल करने का प्रयास मानते हुए आईडी संचालित करने वाले के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे अभिरक्षा में ले लिया। बाल अपचारी के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...