प्रयागराज, दिसम्बर 9 -- प्रयागराज। माघ मेला 2026 में रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। इस बार शहर के आठ प्रमुख स्टेशनों पर बनाए जा रहे यात्री आश्रय स्थल सुरक्षा जांच का पहला केंद्र बनेंगे। आरपीएफ के सीनियर डीएससी विजय प्रकाश पंडित ने बताया कि अब यात्रियों के बैग और सामान की जांच प्लेटफार्म पर जाने से पहले आश्रय स्थल में ही की जाएगी। इससे प्लेटफार्म प्रवेश द्वार पर होने वाली भीड़, धक्कामुक्की और देरी से राहत मिलेगी। चरणबद्ध व्यवस्था में आश्रय स्थल खाली होने पर ही अगले यात्रियों की चेकिंग की जाएगी। इस पहल से श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...