प्रयागराज, फरवरी 1 -- संगम स्नान के दौरान अत्यधिक भीड़ की वजह से एक बालक परिजनों से बिछड़ गया। रोते हुए बालक को देख एसटीएफ के एसआई विनय तिवरी और मुख्य आरक्षी अजय यादव व उदय प्रताप सिंह पहुंचे। सात वर्षीय बालक ने अपना नाम सिद्धांत पटेल बताया। पानी से भीगे सिद्धांत को मुख्य आरक्षी उदय प्रताप ने अपना जैकेट पहनाया। संगम नोज से एनाउंसमेंट कराने के बाद मध्य प्रदेश के रीवा निवासी पिता प्रमोद पटेल और माता सुषमा पटेल पहुंचे और सिद्धांत को अपने साथ ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.