आजमगढ़, जनवरी 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। माघ माह में जिले में फाल्गुन जैसी धूप की तल्खी है। दिन में धूप की तल्खी इतनी ज्यादा है कि गर्म कमड़े पहन कर धूप में बैठना मुश्किल हो रहा है। वहीं कड़ी धूप में भी बर्फीली हवाएं चुभ रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो एक बार फिर बादलों के आसार बन रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...